"एसटीपीआई स्किलअप" (“STPI Skillup”) पहल का उद्देश्य अकादमिक जगत और उद्योग के बीच के अंतर को पाटना है। इसके अंतर्गत इंजीनियरिंग स्नातकों और IT पेशेवरों को AI, साइबर सुरक्षा, ब्लॉकचेन और IoT जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों में व्यावहारिक कौशल प्रदान किया जाएगा। इसके लिए SAHAYAK ("Specialized Agencies for Honing Abilities beYond Academic Knowledge") नामक विशेषीकृत प्रशिक्षण एजेंसियों के साथ साझेदारी की जाएगी तथा STPI के 73 केंद्रों, विशेष रूप से टियर-2 और टियर-3 शहरों में उपलब्ध बुनियादी ढाँचे का लाभ उठाया जाएगा।

उद्देश्य

इस पहल का उद्देश्य कुशल प्रतिभाओं का एक मजबूत समूह तैयार करके IT उद्योग और स्टार्टअप्स से जुड़े प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करना है। इस पहल के तहत वर्ष 2030 तक 20,000–25,000 युवा पेशेवरों/छात्रों को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी शुरुआत वर्ष 2026 में 1,000–1,200 युवा पेशेवरों/छात्रों को प्रशिक्षण देने के लक्ष्य के साथ की जा रही है।

परिचालन दिशानिर्देश

प्रशिक्षण भागीदारों (SAHAYAKs) की सूची

अधिक जानें

प्रशिक्षण भागीदार (SAHAYAK) के लिए आवेदन करें:  अभी आवेदन करें